उर्फी का नया लुक देख फैंस को याद आया ‘सुतली बम’, वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपने नए लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। सामने आए वीडियो में उर्फी जावेद ग्रीन कलर की वायर्स को अपने बदन पर लपेटे दिखाई दी। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस ट्रांसपेरेंट वायर ऑउटफिट के साथ उर्फी ने केवल न्यूड कलर के इनरवियर पहने। सोशल मीडिया पर अब उर्फी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें, उर्फी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लंबी चोटी की है। उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस के साथ अपनी लंबी चोटी को गजरे से सजाया। इसके साथ ही, उन्होंने मैचिंग लॉन्ग हील्स पहनी। उर्फी जावेद का ये एक्सपेरिमेंट कुछ लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग ट्रांसपेरेंट कपड़ों के कारण उर्फी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

 

 

वही इस वीडियो को देखकर एक शख्स ने लिखा, ‘अरे इस बैन करो यार’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये मछली का जाल कहां से उठाकर आई’। तीसरे ने लिखा, ‘टेनिस नेट पहनकर आई ये तो अब बच्चे टेनिस कैसे खेलेंगे।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह इसे इतने पैसे दे कि यह अपना बदन ढक सके! आमीन’। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। वही ये पहली बार नहीं है जब उर्फी का कोई लुक इतना वायरल हुआ हो आए दिन उनके वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो जाते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *