उर्फी जावेद को इस ड्रेस में देख यूजर्स का हुआ बुरा हाल

उर्फी जावेद सोशल मीडिया की उन स्टार सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जो अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए चर्चा में रहती हैं। उर्फी ऐसी-ऐसी ड्रेसेज पहनकर लोगों के सामने आती हैं, जिन्हें देख लोगों का माथा ही घूम जाता है कि आखिर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट ने पहना क्या है। इसको लेकर कई बार उर्फी ट्रोल भी हो जाती हैं, मगर उर्फी को ऐसी आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो बिंदास अंदाज में अपनी ड्रेसेज को पूरे आत्म-विश्वास के साथ फ्लॉन्ट करती हैं।

मंगलवार को उर्फी एक ऐसी ही ड्रेस पहनकर मुंबई की सड़कों पर निकलीं, जिसे पैपराजी फोटोग्राफर के एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में उर्फी ने जो ड्रेस पहनी है, उसे डेस्क्राइब करना काफी मुश्किल है। ऐसा लगता है, डेनिम बॉडी गाउन में कई सारे कट लगाकर उर्फी ने पहन लिया हो। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।

एक यूजर ने हैरानी जताते हुए उर्फी के डिजाइनर को 36 तोपों की सलामी देने की बात कही। एक फैन ने उर्फी की ड्रेस की तुलना मछली पकड़ने के नेट से करते हुए लिखा- तालाब में चली जाएगी, तो मछली खुद ही फंस जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि पुरानी जींस काटकर यह ड्रेस बना ली है। हालांकि, कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जिन्हें उर्फी की बेतकल्लुफी और बिंदासपन खूब भाता है। उन्होंने उर्फी की इस नई ड्रेस की खूब तारीफ की है और कमेंट्स में इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर किया।

बता दें, उर्फी अक्सर ऐसी ड्रेसेज में सार्वजनिक स्थानों पर जाने से भी नहीं हिचकतीं। उर्फी काफी वक्त से सोशल मीडिया में मौजूद हैं, मगर बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद वो काफी चर्चा में रही थीं और अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी का नाम कंगना रनोट के शो लॉक अप को लेकर भी खबरों में रहा था। उर्फी के इस शो में कंटेस्टेंट बनने की चर्चा है। हालांकि, शो मेकर्स की ओर से अभी ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की गयी है। इसका पता कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी होने के बाद ही हो सकेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *