साड़ी में उर्फी जावेद को देख बोले लोग- ‘इसको भी पूरा नहीं पहना…’

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा उर्फी जावेद बेशक फैशन सेंस के चलते लोगों के निशाने पर रहती हों, मगर वह बिना किसी की परवाह किए जो मन में आता है, वह पहनती हैं. उर्फी बहुत अच्छे से जानती हैं कि उन्हें स्वयं को और अपने लुक को कैरी कैसे करना है. सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद आए दिन अपने नए लुक में स्पॉट होती हैं. वही एक बार फिर उर्फी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

हाल ही में उर्फी ने अपना नया सुपर सिजलिंग लुक साझा किया है. अपने नए लुक में उर्फी जावेद साड़ी में भी कयामत ढाती हुई दिखाई दे रही है. वही साड़ी को कैसे बोल्ड लुक देना है, इसको उर्फी जावेद बहुत अच्छे से जानती है. उर्फी अपने नए वीडियो में साड़ी में भी बहुत जबरदस्त लग रही हैं. उर्फी ने प्रिंटेड साड़ी के साथ लाइट ब्लू कलर का बैकलेस ब्लाउज पहना है. उनके ब्लाउज के फ्रंट पर कटआउट डिजाइन भी है. उर्फी के इस अवतार से प्रशंसक निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं.

वही साड़ी के साथ उर्फी ने अपने मेकअप को भी विशेष रखा है. डार्क कलर की लिपस्टिक लगाकर उर्फी ने अपने लुक को हाईलाइट किया है. आंखों में काजल, आईलाइनर तथा मस्कारा लगाकर उर्फी ने अपना आई लुक भी इस बार अलग रखा है. उर्फी ने अपने मेकअप में सबसे अधिक इस्तेमाल ब्लशर तथा हाईलाइटर का किया है, तभी तो उनका चेहरा इतना अधिक ग्लोइंग लग रहा है. वही उर्फी का ये वीडियो इस समय सुर्ख़ियों में छाया हुआ है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *