एकलव्य स्कूल के स्टूडेंट्स को SDM ने रोका, निकले थे कलेक्टर को समस्या बताने

बलौदाबाज़ार। जिले के एकमात्र एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान के बच्चे आज बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर बलौदा बाज़ार कलेक्टर से मिलने एक बस में सवार होकर निकले थे। जैसे ही बच्चों के कलेक्टर के पास आने की खबर ज़िला प्रशासन को मिली उसके बाद कसडोल एसडीएम, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त और कसडोल पुलिस के द्वारा नाकेबंदी कर एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों को पहले रोका गया फिर उन्हें समझाइश दी गई।

बावजूद इसके आक्रोशित बच्चे नहीं माने और पैदल ही बलौदा बाज़ार की ओर निकल पड़े। एक तरफ बच्चे पैदल चल रहे थे वहीं उनके पीछे एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस की टीम चल रही थी। इस बीच बच्चे पैदल ही क़रीब 5 किलोमीटर तय कर चुके थे।

घंटों समझाइश के बाद बच्चे डोंगरीडीह गाँव में रुके। बच्चों की ज़िद थी कि वे अपनी बात कलेक्टर के सामने ही रखेंगे। बच्चों की ज़िद के आगे कसडोल एसडीएम को झुकना पड़ा और फिर 4 बच्चों को लेकर एसडीएम कलेक्टर कार्यालय बलौदा बाज़ार रवाना हुए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *