विभिन्न आध्यात्मिक व पर्यटन स्थलों का किया सूक्ष्मीय अवलोकन
सूरजपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर व राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल के नेतृत्व में जिला सूरजपुर के 09 स्काउटर गाइडर उत्तराखंड हाईक में शामिल हुए थे।
बता दें कि भारत स्काउट गाइड के द्वारा प्रतिवर्ष अपने स्काउटर गाइडर में नई नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से ऐसे हाईकिंग कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में अन्य जिलों के साठ सूरजपुर से रामदत्त पटेल, उमेश गुर्जर, कृष्ण कुमार ध्रुव, पवन कुमार चंद्राकर, प्रेमसिन्धु मिश्रा, नंद कुमार सिंह, आनंद साहू, सुश्री कौशिल्या मालिक व सरिता गोस्वामी शामिल हुए थे। जिन्होंने उत्तराखंड राज्य के विभिन्न संस्कृतियों का अध्ययन कर जाना।
इन जगहों का किया हाईकिंग:- छत्तीसगढ़ की टीम में जिला सूरजपुर के स्काउटर गाइडर ने सबसे पहले गंगा स्नान कर भारत माता मंदिर, माँ चंडिका देवी, दूसरे दिन माँ मंशा देवी, फिर शांति योगपीठ का अवलोकन किया तत्पश्चात ऋषिकेश में गंगा किनारे प्रसिद्ध राम आरती, राम झूला व लक्ष्मण झूला देखा। फिर देहरादून के लिए प्रस्थान स्काउटर गाइडर ने भोपालपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में ठहरे फिर सहस्रधारा, द्रोण तपोभूमि, साईं मंदिर के साथ प्राकृतिक सौंदर्यता को नजदीक से देखकर अनुभव किये। उसके बाद देहरादून में जू, व गुच्चू पानी का भी भ्रमण किये। इस हाईक कार्यक्रम में राज्य सचिव कैलाश सोनी जी लगातार साथ रहकर स्काउटर गाइडर को दिशा प्रदान करते रहे।
जिले के स्काउटरों के अंदर बेहतर शैक्षिक ज्ञान कराने सशक्त माध्यम:- आर. डी. पटेल
छत्तीसगढ़ सहायक राज्य मुख्य आयुक्त राम दत्त पटेल ने कहा कि इस प्रकार के हाईक से हमारे स्काउटर गाइडर में नई ऊर्जा आयी। जिससे उन लोगों को जमीनी स्तर में कार्य करने में मदद मिलेगी। हम इन स्काउटरों के साथ जिले में मिलकर बेहतर कार्य कर जिले को शिखर तक पहुचायेंगे। यह कार्यक्रम सभी हाइकर्स के लिए उनके अंदर असीम ऊर्जा का संचार करने वाली थी । सभी हाइकर्स सकुशल वापसी कर नई ऊर्जा के साथ जिले में स्काउटिंग को बढ़ाने की बात कही है।