स्कूल की छुट्टी होने के बाद असामाजिक तत्वों का लग जाता है विद्यालय परिसर में जमावड़ा
सक्ती- शक्ति शहर के दशकों पुराने शासकीय हाईस्कूल में इन दिनों विद्यालय प्रबंधन चोरों की करतूत से बेहद परेशान है, तो वहीं विद्यालय की छुट्टी होने के बाद असामाजिक तत्वों का डेरा विद्यालय प्रबंधन के लिए सिरदर्द बना हुआ है, छुट्टी होते ही असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर के बाहर घूमकर नशा एवं अन्य हरकतें करते हैं, जिसके चलते विद्यालय के बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है, वहीं विद्यालय में बने हुए शौचालय इत्यादि के दरवाजों को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर उसे ले जाया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों को शौचालय इत्यादि जाने में परेशानी हो रही है, इसी तरह 26 दिसंबर को भी विद्यालय के शौचालय को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया, जिसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्थानीय पुलिस थाना शक्ति में भी दी गई है वहीं विद्यालय के प्राचार्य भी इस घटना से बेहद परेशान है
