आज लौह नगरी बचेली के फुटबॉल ग्राउंड में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फॉउंडेशन रायपुर के तत्वाधान में जिले के शालेय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें बचेली के रेबेल्स फुटबॉल क्लब का सहयोग से
इस फुटबॉल टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन हो सका
यह प्रतियोगिता को सफल करने के लिये संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद और संभाग अध्यक्ष फ़िरोज़ नवाब को जाता है जिसमे जामा मस्जिद किरंदुल के सदर जनाब जमील खान ने भी
आतिथ्य स्वीकार कर इस मैच को करवाने में सहयोग प्रदान किया

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश अध्यक्ष जनाब सिराज साहब और संरक्षक जनाब फैजल रिजवी साहब का कहना है की बच्चों को खेल के प्रति रुचि जगाना है बच्चों को पढ़ाई के बाद मैदान में लाना और बच्चों के अंदर जो नशा का चलन बढ़ रहा है उसे रोकना और उसे रोकने में केवल खेल ही ऐसा माध्यम है जो बच्चों के इस दुर्गुण को रोक सकता है
बचेली के सारे बच्चों के बीच एक अच्छा सन्देश गया और सारे लोगो ने इस प्रतियोगिता को सराहा और प्रदेश के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद दिया

आज के फायनल मैच के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पूजा साव ,उस्मान खान अपोलो हॉस्पिटल के प्रशासक डाक्टर सय्यद मोइन हक़ ,इंटक यूनियन के आशीष यादव ,एस के एम एस के अध्यक्ष बलवंत कौशल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोष दुबे, आईबीसी के पत्रकार जितेंद्र चौधरी,समाजसेवी पी एल कलिहारी ,बचेली के सुप्रसिद्ध खेलप्रेमी और कॉन्ट्रेक्टर डी एस यादव जी पार्षदगण बीना साहू , रीना दुर्गा, दमयंती साहू, निर्मला टिर्की और राजेंद्र उर्फ छोटू चचा के साथ कल्याणी सेवा समिति के अध्यक्ष रिमो सोनी ,अपर्णा बिस्वाश और दुर्गा सरकार के साथ पूरी टीम के साथ शबाना परवीन भी थी इस मैच में हमारे संभाग के दो पदाधिकारी सैय्यद अज़हर मीडिया प्रभारी, आसिफ सिद्दकी बस्तर संभाग उपाध्यक्ष भी मौजूद थे
इस फायनल मैच को हमारे सुप्रसिद्ध एंकर जनाब कीर्तन साहू ने बेहतरीन आवाज से शमा बांध दिया

आल मुस्लिम वेलफेयर फॉउंडेशन के तरफ से सभी अतिथियों का सम्मान किया सभी को संस्था के जानिब से मोमेंटो प्रदान कर इस प्रतियोगिता को अविस्मरणीय बना दिया गया
इस फायनल मैच को बचेली डीएवी स्कूल ने भांसी के आईटीआई को 3–1 से हराकर का विजेता कप को हासिल किया
इस मैच को कराने के लिए विशेष रूप से लोमेश कश्यप सुरेंद्र कुमार ,सोमेश दत्ता और उनके सभी साथी का फॉउंडेशन के तरफ धन्यवाद ज्ञापित करती है और एनएमडीसी प्रशासन और अपोलो हॉस्पिटल का भी विशेष रूप धन्यवाद इनके सहयोग के बिना यह प्रतियोगिता सम्भव नही था
