संकुल केंद्र चोलनार में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन

किरन्दुल- आज दिनांक 12 जुलाई को संकुल केंद्र चोलनार विकास खंड कुआकोण्डा में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष भीमाराम मंडावी द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश,पाठ्य पुस्तक,नोट बूक,स्लेट- पेंसिल, साइकल एवं जाति प्रमाण पत्र वितरित किया गया और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शंकर मंडावी,सन्नु मंडावी,भीमा मंडावी,गणेश,बुधराम,हुंगा, लक्ष्मण,छन्नू,लक्ष्मण कुमार मंडावी,और अन्य संकुल समन्वयक चोलनार रामगुलाल साहू, प्रधान पाठक बलराम ठाकुर, प्रधान पाठक शशिकला गिरमे एवं संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ तथा चोलनार- ग्राम वासी उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *