छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं पुलिस विभाग ने 17 सितंबर को जारी किए आदेश
सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन गृह एवं पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर द्वारा 17 सितंबर 2021 को जारी आदेश के तहत सविता दास उप पुलिस अधीक्षक रायपुर को अस्थाई रूप से उप पुलिस अधीक्षक (आजाक )थाना जिला- जांजगीर चांपा के पद पर पदस्थापना की गई है, तथा सविता दास पूर्व में पुलिस थाना शक्ति के नगर निरीक्षक पद पर भी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी है, एवं वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं,तथा विगत महीनों ही श्रीमती सविता दास नगर निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत की गई थी