रायपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। निर्वाचन आयोग के रूझान के अनुसार 11.09 बजे की स्थिति में छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. सरोज पाण्डेय पीछे चल रही हैं। यहां से सीटिंग सांसद और कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत साढ़े 11 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं।
बिलासपुर संभाग में सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज आगे। कोरबा में कांगेस ज्योत्सना महंत आगे। बिलासपुर में भाजपा देवेन्द्र यादव आगे। रायगढ़ में भाजपा राधेश्याम आगे। जांजगीर में कमलेश जांगड़े आगे।
रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंच चुके है, रायगढ़ के स्थानीय मंदिर मे पूजा अर्चना कर मतगणना स्थल के लिए रवाना हो रहें हैं। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे.. प्रथम चरण के परिणाम में भाजपा आगे। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव चल रहें है पीछे। जांजगीर चांपा लोकसभा से बीजेपी दूसरे राउंड में 7109 से आगे बीजेपी के प्रत्याशी है कमलेश जांगड़े, रायगढ़ में भारी मतो से राधेश्याम राठिया आगे।
बता दें कि बिलासपुर। गर्मी व तेज धूप का असर मतगणना स्थल के बाहर नजर आया। मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों के अलावा गिनती के समर्थक नजर आए। वह दीवार के किनारे छांव में दुबककर बैठे रहे। सुबह 11 बजे के बाद समर्थकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।