योग करते हुए धड़ाम से गिरी सारा

आजकल बॉलीवुड की कई अदाकारा हैं जो अपने फोटोज और वीडियो से लोगों का दिल जीत रहीं हैं। इन्ही में शामिल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा जेन डियाज। जी दरअसल आए दिन सारा जेन डियाज अपने फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में वह योग कर रही हैं, लेकिन तभी पीछे से एक बच्चा दौड़ता हुआ आता है, और वह एकदम से फर्श पर गिर जाती हैं।

अब इस समय सारा जेन डियाज का यह वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है सारा जेन डियाज को फनी बता रहा है। वैसे अदाकारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘ऊप्स।।।’ वहीं कुछ लोग सारा जेन डियाज की चिंता कर रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘उम्मीद करता हूं कि आपके चोट नहीं आई होगी।’ वहीं एक अन्य ने लिखा है कि ‘करत करत अभ्यास जड़मत होत सुजान। यानी अभ्यास करने से काम आ ही जाता है। इसलिए इसे बार-बार करना चाहिए।’

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *