अपनी इस मूवी के फ्लॉप होने के बाद बुरी तरह से ट्रोल हुई थी सारा अली, लोगों ने किए थे घटिया कमैंट्स

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में रिलीज हुई  मूवी ‘केदारनाथ’ के माध्यम से की थी। इस मूवी के ठीक बाद उनकी मूवी ‘सिंबा’ को रिलीज़ किया गया था। सारा अली खान की शुरुआती दोनों मूवीज जबरदस्त हिट रहीं लेकिन उन्होंने पहली बार फेल्योर का स्वाद चखा  वर्ष 2020 में रिलीज हुई मूवी ‘लव आज कल’ के चलते। मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और हाल ही में  अभिनेत्री ने अपनी पहली फ्लॉप मूवी और जिसके कारण से मिले सबसे खराब रिएक्शन के बारे में कहा है।
सारा को मिला सबसे घटिया स्टेटमेंट: हाल ही में कॉफ़ी शॉट्स विद करण में सारा  ने कहा है, ‘मुझे लगता है कि ‘लव आज कल’  के उपरांत मैं एक्सपोज हो गए है। ये बहुत रूड स्टेटमेंट था।’ याद हो कि इस मूवी का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में सारा फीमेल लीड रोल प्ले कर चुकी है।

फिल्म पिटी तो टूट गई दोनों की जोड़ी: इसी मूवी की शूटिंग के बीच कार्तिक और सारा को पेयर अप  कर दिया गया था और उन्हें सार्तिक नाम भी दिया गया था। फैंस खुश थे कि दोनों को बतौर कपल साथ में देखा और बेहद ही पसंद कर रहे थे। हालांकि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद सारी कहानी उल्टी पड़ गई और कपल ने भी एक दूसरे से दूरी बनाना शुरू कर दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *