ट्रांसपेरेंट्स साड़ी पहन सपना चौधरी ने दिए बोल्ड पोज

मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना चौधरी अब अपनी बेहद खास वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों को जीत लिया है। सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खास वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपने नए वीडियो में उन्होंने ट्रांसपेरेंट्स साड़ी में बोल्ड पोज दिए हैं।

वीडियो में सपना चौधरी ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट्स साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग का ब्लाउज भी डाला हु्आ है। वीडियो में उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई हुई है। साथ ही मैचिंग के ईयररिंग्स भी डाले हुए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का गाना ‘चुरालिया है तुमने जो दिल को’ बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, ‘एक साड़ी चुपचाप आपको सशक्त बनाती है।’

वीडियो में सपना चौधरी का बोल्ड और सिजलिंग अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशस मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *