मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए संतराम कश्यप

जैजैपुर । 5 सितंबर दिन शुक्रवार को शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर जांजगीर में आयोजित मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2025 एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में जांजगीर चांपा कलेक्टर महोदय जन्मेजय महोबे एवं माननीय विधायक महोदय, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और अनेक क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों की गरिमा में उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार के रूप में शासकीय प्राथमिक शाला फुलवारी पारा बिर्रा के प्रधान पाठक संतराम कश्यप को उत्कृष्ट प्रधान पाठक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। प्रधान पाठक संतराम कश्यप को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर उनके साथ सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मुरारीलाल थवाईत, हीरालाल कश्यप, शैक्षिक समन्वयक लखन लाल कश्यप ,गुरु प्रसाद भतपरे, शिक्षक मनबोध पटेल, छबि कुमार पटेल, नोहर साहू के अलावा शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *