सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने खास अंदाज में दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने हाल ही में बहुत ही शानदार अंदाज में PM मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। जी दरअसल उन्होंने पुरी के समुद्र तट पर एक बड़ी सी सैंड आर्ट बनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी। आप देख सकते हैं सुदर्शन पटनायक ने PM मोदी के सम्मान में रेत से बनाई गई आर्ट की एक तस्वीर साझा की है और इसी के साथ PM को जन्मदिन की बधाई भी भेजी। आप देख सकते हैं सुदर्शन पटनायक ने अपने पोस्ट के कैप्शन में यह बताया है कि, ‘PM मोदी के लिए बनाए गए इस आर्ट को 2035 सीपियों से सजाया गया है।’

इसी के साथ उन्होंने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। महाप्रभु जगन्नाथ उन्हें भारत माता की सेवा करने के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।’ इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने ओडिशा के पुरी बीच पर एक सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन बनाया है, जिसे बनाने में 2035 सीशेल्स का इस्तेमाल किया गया।’

अब इस सैंडआर्ट को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं और खुद भी इसे शेयर कर रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा कि सुदर्शन ने कई अंतरराष्ट्रीय सैंड फेस्टिवल जीते हैं और सबसे ऊंचा सैंड कैसल बनाने का गिनीज़ रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। इसी के साथ ही उन्हें अपने इस अनोखे टैलेंट के लिए साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। कुछ समय पहले ही सुदर्शन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी भी सैंड आर्ट सीखने की ट्रेनिंग नहीं ली, लेकिन आज उनके सुदर्शन सैंड आर्ट इन्स्टीट्यूट में पूरी दुनिया से लोग सैंड आर्ट सीखने आते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *