समीरा रेड्डी ने 8 साल बाद पहनी शादी की साड़ी, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी आज के समय में फिल्मों में एक्टिव नहीं है। हालाँकि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है और अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। आपने देखा होगा एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जी दरअसल हाल ही में समीरा ने तस्वीरों का क्लोज शेयर किया है। आप देख सकते हैं पहली तस्वीर एक्ट्रेस की शादी की है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस पति अक्षय के साथ पोज दे रही है।

आप देख सकते हैं समीरा ने ब्राउन और मस्टर्ड कलर की साड़ी पहनी हुई है और शादी की तस्वीर में एक्ट्रेस ने इसके साथ रेड दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इसी के साथ गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। आप देख सकते हैं मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है और उनका लुक कमाल का है। जी दरअसल अदाकारा ने बालों में गजरा लगाया हुआ है और हाथ में एक्ट्रेस ने नारियल पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में समीरा ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। आप देख सकते हैं दोनों तस्वीरों में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही है। इसी के साथ उनके पति अक्षय व्हाइट कुर्ते पजामे और प्रिंटेड जैकेट में हैडसम लग रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए समीरा ने लिखा- ‘मैंने अपनी शादी की साड़ी 8 साल बाद पहनी और यह बहुत अच्छा लगा। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।’ आप सभी को बता दें कि समीरा ने साल 2002 में फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म के बाद वह रेस, दे दनानदन, नो एंट्री और तेज जैसी फिल्मों में दिखाईं दीं। आप सभी ने एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2013 में एक कन्नड़ फिल्म में देखा होगा और उसके बाद अदाकारा ने फिल्मों से दूरी बना ली।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *