सैलून दुकान में तोड़फोड़, डंडे से लैस 5 युवकों ने फैलाई अशांति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो गुट आपस में भिड़ गए। इनमें से एक गुट ने तो सेलून में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और मारपीट करके भाग निकले। बताया जा रहा है कि, सेलून संचालक शिवा श्रीवास के यहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए मटका बांधते समय रस्सी गाड़ी में फंसने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई.

बता दें, शिवा और सक्षम ध्रुव के बीच शुरू हुई मारपीट शुरू हो गई। दोनों युवकों के दोस्तों ने वहां पहुंचकर हंगामा मचा दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। हालांकि दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला कतियापारा इलाके का है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *