शक्ति थाना अंतर्गत मसानिया निवासी गोपाल साहू का किया था युवकों ने अपरहण-
शक्ति– जांजगीर-चांपा जिले की शक्ति पुलिस ने अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले दो आदतन आरोपी रंजीत कुमार राठौर पिता साहस राम राठौर उम्र 34 वर्ष साकिन सारागांव थाना सारागांव एवं रविंद्र राठौर उर्फ रवि पिता शिवनारायण राठौर उम्र 34 वर्ष साकिन सारागांव थाना सारागांव को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से अपरहित व्यक्ति को सकुशल बरामद किया है
तथा इस संबंध में शक्ति पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी दीनदयाल कंवर पिता स्व. बूंदराम कंवर उम्र 22 वर्ष मसनिया कला थाना शक्ति द्वारा दिनांक 11 अक्टूबर को पुलिस थाना शक्ति में एक आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि दिनांक 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 4:45 बजे उनके मोबाइल नंबर 7746031015 में 9131158380 से एक व्यक्ति का फोन आया और उसने अपना नाम रंजीत कुमार राठौर ग्राम- सारागांव का निवासी होना बताते हुए फोन में बोला कि तुम्हारा दोस्त गोपाल प्रसाद साहू को ग्राम मसनिया कला से अपराहन कर अपने पास लेकर आ गए हैं
एवं यदि तुम अपने दोस्त को तथा उसकी जान बचाना चाहते हो तो तत्काल 50000/- लेकर सारागांव आ जाओ और इस बात की जानकारी किसी को नहीं देना एवं यदि घटना को किसी को बताओगे,और पैसा नहीं लाओगे तो तुम्हारे दोस्त गोपाल प्रसाद साहू को जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगा
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्रमांक 332/ 2021 एवं धारा 364 ए 506 कायम कर मामला विवेचना में लेते हुए घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय सकती मोहम्मद तसलीम आरिफ तथा निरीक्षक रूपक शर्मा के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करने पर मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक नवीन पटेल के द्वारा हमराह स्टाफ टीम गठित कर प्रार्थी के द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई
जहां आरोपी रंजीत राठौर एवं रविंद्र राठौर उर्फ रवि राठौर के द्वारा अपराहन किए गए गोपाल साहू को रंजीत राठौर अपने घर के अंदर कमरे में रख उसे छोड़ने के लिए पैसे की मांग कर रहा था,एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी- डंडे से मारपीट कर रहा था तथा अपरहित व्यक्ति गोपाल साहू को आरोपी रंजीत राठौर के घर के कमरे से गवाहों के समक्ष आरोपियों से मुक्त करा कर लाया गया है
प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 342, 323, 34 जोड़ी गई है एवं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल होंडा cg 11u 2570 एवं एक नग ओप्पो मोबाइल व मारपीट के लिए उपयोग में लाए गए एक नग डंडा को जप्त किया गया है
आरोपी रंजीत कुमार राठौर पिता सहस राम राठौर उम्र 34 वर्ष, रविंद्र राठौर उर्फ रवि राठौर उम्र 34 वर्ष साकिन सारागांव थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा को विधिवत दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को क्रमशः 22.50 एवं 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया है
शक्ति पुलिस की इस कार्रवाई एवं विवेचना में थाना निरीक्षक रूपक शर्मा, उपनिरीक्षक नवीन पटेल, सहायक उप निरीक्षक अभय सत्यार्थी, सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल साहू,प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू, आरक्षक संजीव शर्मा, आरक्षक पुष्पनाथ भगत, आरक्षक नवधा कंवर, आरक्षक योगेश राठौर, आर के साहू और प्रेम नारायण राठौर का योगदान रहा