गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को सक्ति पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ति- मादक पदार्थ गांजा का कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना सक्ती, अपराध क्रमांक 137 / 2022,जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग ) धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट, आरोपी – सुरेश सिदार पिता बुधु सिंह सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन नवागांव थाना मालखरौदा जिला जॉजगीर-चांपा (छ.ग.) पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव (से) द्वारा क्षेत्र में अवैध नशीली पदार्थों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे। इसी तारतम्य में थाना क्षेत्र में मुखबीरों को सक्रिय किया गया था कि आज दिनांक 14.04.2022 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त कि सक्ती के अंबेडकर चौक में ग्राम नवांगाव थाना मालखरौदा का सुरेश सिदार एक लाल काला कलर का चैनदार बैग में मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.). अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मो. तस्लीम आरिफ खान द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर उनके मार्गदर्शन में थाना से टीम रवाना कर मुखबीर के बताये अनुसार मौके पर पहुंच कर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही किया गया। मुखबीर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति अपने हाथ मे लाल काला कलर का बेग अपने हाथ मे लिये मिला जिसे नाम पता पूछने पर सुरेश सिदार पिता बुधु सिंह सिदार साकिन नवागांव थाना मालखरौदा जिला जॉजगीर-चांपा (छ.ग.) का होना बताया गया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे में रखा एक सफेद रंग की पालिथीन के अदंर भरा मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 400 ग्राम आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी सुरेश सिदार पिता बुधु सिंह सिदार साकिन नवागांव थाना मालखरौदा जिला जॉजगीर-चांपा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से एनडीपीएस के धाराओं के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जा कर न्यायिक रिमाण्ड लेने की कार्यवाही की जा रही है, उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती, निरीक्षक रमेन्द्र मेरावी, उप निरी, गोपाल सतपथी थाना प्रभारी जैजैपुर, प्र. आर. संतोष तिवारी, प्र.आर. कमल किशोर साहू, आर. सेतराम पटेल, आर. प्रीतम सिदार, आर. धर्मेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *