सहदेव आज रायपुर में, यहां देंगे प्रस्तुति

रायपुर। दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में विभिन्ना कलाओं की प्रतियोगिता रखी गई है। इनमें दूसरे दिन मूकबधिर विद्यार्थियों के लिए आदिवासियों की संस्कृति पर आधारित पेटिंग स्पर्धा रखी गई। जहां विद्यार्थियों ने जंगल के दृश्य से लेकर आदिवासियों केे रहन-सहन को सुंदर ढंग से उकेरा। गुरुवार को समारोह का समापन है। अंतिम दिन में कई आयोजनों के साथ बसपन का प्यार… गीत गाकर लोकप्रिय हुए सहदेव की भी प्रस्तुति होगी।

इसके अलावा, बांस शिल्प में कारीगरों ने अद्भूत नजारा पेश किया। कलाकारों में से किसी ने मछली पकड़ने के लिए बांस से जाली बनाई तो घर की सजावट के लिए बनाया गया फ्लावर सबको आकर्षित करने का काम कर रहा है। महिलाओं ने गोदना आर्ट कला को गमछों पर उकेरा। बता दें कि इस महोत्सव में शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के 27 बच्चों सहित विभिन्ना कलाओं के लगभग 250 कलाकारों ने हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला को जीवंत कर दिया। यहां बस्तर खाने-पीने के लिए स्टाल भी लगाया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *