” बोरे बासी दिवस प्रसंशनीय औद्योगिक कर्मचा. के लिए कुछ उपहार स्वरूप घोषणा करे सरकार : राजेन्द्र कुमार साहू”

तिल्दा नेवरा :- सभी जानते हैं कि आनेवाले 1 मई, दिन – रविवार को मजदूर दिवस है। जो केवल भारत में ही नहीं। पुरे विश्व के अलग अलग देशों में मनाया जाता है। उसी क्रम में हमारे छत्तीसगढ़ में भी मनाया जाता है। इस बार भी पुरे छत्तीसगढ़ में मनाया जायेगा।
गौरतलब है कि हमारे छत्तीसगढ़ के सम्मानित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं धर्म के प्रति आस्था बनाये रखने आदि पर बहुत से संरचनात्मक कार्य कर रहे हैं। इनसे पुरे छत्तीसगढ़ के लोग अच्छे खासे प्रभावित है। इतना ही नहीं पहली बार छत्तीसगढ़िया व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर करते हुए, लोगो के दिलो मे खासी प्रसन्नता हैं। ज्ञात हो कि अभी अभी समाचारों के माध्यम से पता चला है कि ‘ 1 मई , मजदूर दिवस को’ ‘ बोरे- बासी दिवस ‘ के रूप में मनाने की अपील पुरे छत्तीसगढ़ की जनता से कीये है। क्यो कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ की पुरानी भोजन है। जो कि बहुत ही पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण माना जाता है। खास बात यह है कि, इसी बोरे बासी को खाकर मजदूर वर्ग के लोग। कठिन परिश्रम कर राज्य व देश के विकास में महती भूमिका अदा करते हैं। अब चाहे वो निर्माण कार्य में हो, ईटा भट्ठा मे हो , खेती किसानी मे हो या औद्योगिक क्षेत्र के आलावा अन्य सभी क्षेत्रों में कार्यरत हो।

   
हमारे छत्तीसगढ़ के छत्तीगढीया सम्मानीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मजदूर दिवस पर, बोरे बासी दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा एवं अपील से प्रभावित होकर। हमारे छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के रायपुर संभागीय सलाहकार, इंटक यूनियन के शाखा ईकाई उपाध्यक्ष, एवं समाजसेवी राजेन्द्र कुमार साहू ने वर्तमान बडती औद्योगिकीकरण और इन पर निर्भर छत्तीसगढ़ की अधिकांश लोगो का रोजगार जुडा है। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में कार्यरत मजदूर, श्रमिक, औद्योगिक कर्मचारियों आदि। उन सबकी दिन- हिन, दशा को देखते हुए। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, उन औद्योगिक कर्मचारियों के भविष्य व हित को ध्यान में रखते हुए। इस 1 मई, मजदूर दिवस , एवं आपके सराहनीय पहल व अनमोल विचार से बोरे – बासी दिवस, पर कुछ महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाकर घोषणा भी करे । तो आपका बोरे बासी दिवस मनाने का विचार सार्थक व औद्योगिक कर्मचारियों के लिए आपके द्वारा दिया गया उपहार होगा। क्योंकि पहले की सरकार और वर्तमान आपने हमारे छत्तीसगढ़ की कृषियोग्य भूमि को नष्ट-भ्रष्ट करवाकर। उद्योग लगवाये, लोगो को रोजगार दिलवाये। पर इनके भविष्य व हित में कोई ठोस योजना नहीं बनवाये। यदि बनाये भी है तो आपके द्वारा लोगो को अपने अधिकारो के प्रति जागरूर नही करवाये।
अत हम छत्तीसगढ़ के सभी औद्योगिक श्रमिकों, कर्मचारियों, के हित के लिए निम्नलिखित आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर 1 मई मजदूर दिवस पर अनिवार्य रूप से आपके द्वारा घोषणा कर उपहार स्वरूप भेट मांगते हैं। इन विषयों पर पहल करे – मसलन :

1) पुर्व मे औद्योगिक कर्मचारियों के पी. एफ. मे सरकार द्वारा भी 4 प्रतिशत की अंश राशि दिया जाता था। अतः उसे चालु किया जाय।

2 ) औद्योगिक कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए। उनको पेंशन कम से कम 20 हजार मील सके। अयसी प्रावधान कीया जाये।

3 ) जीन मजदूरो की काम के दौरान अपंगता या मृत्यु हो जाती है। उनके परिवार को एक निश्चित व संतोषजनक मुआवजा राशि तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी मीले। अयसी अनिवार्य नियम कार्ययोजना निर्धारित किया जाय।

4 ) औद्योगो मे कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवार को कोई छोटी या गंभीर बिमारी हो जाय। तो ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी लागु कर। उनका नि: शुल्क इलाज कंपनी के माध्यम से करवाया जाय।

5 ) जिस गांव /शहर क्षेत्र में उद्योग लगा हो। वहां के मुल निवासी को ही रोजगार – चाहे वो कर्मचारी , अधिकारी, ठेकेदारों के रूप में हो, पाने की प्राथमिकता दी जाय। ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ के हि मुलनिवासी को ही महत्व दिया जाय। अन्य राज्यों से आदमी लाने पर शक्त रोक लगाया जाय।

6 ) जिन कृषकों का जमीन लगा हो उद्योग मे, उसको उचित मुवावजा के साथ साथ एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी भी दी जाये।

7 ) उद्योगों पर सरकार की पुरी निगरानी व नियंत्रण सुनिश्चित किया जाय।

8 ) उद्योग से प्रभावित गांवो को अनिवार्य व नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पेय जल, बिजली व रोजगार के अवसर मुहैया कराया जाए। जिसका विवरण पंचायतों मे चश्पा कर, समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाय।

9 ). सभी छेटे बडे उद्योग में सुरक्षा के मानदंडों को पालन करने के लिए सुनिश्चित किया जाय।

10 ) पर्यावरण प्रदूषण पर कोई नियंत्रण नहीं है। जिनसे आस पास के निवासियों को गंभीर बिमारीया हो रही है। इस पर भी सख्ती से लागू किया जाय।
इस प्रकार से इन सभी मुद्दों पर विशेष व अनिवार्य कार्ययोजना बना कर। कडी से कडी नियम के साथ पारित करने की घोषणा, करने की अपील हम छत्तीसगढ़ सरकार एवं सम्मानीय मुख्यमंत्री जी से छत्तीसगढ़वासी करते हैं। आशा है कि आप हमे आपके द्वारा घोषित ‘ बोरे बासी दिवस के अवसर पर। हम छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कर्मचारियों को उपहार स्वरूप भेट जरूर देगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *