रविंद्र चौबे के दिए बयान पर सचिन पायलट ने कह दी बड़ी बात

रायपुर। कांग्रेस में चुनाव नेतृत्व को लेकर चल रही लड़ाई पर छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे. कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं. सभी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे. व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है. डबल इंजन की सरकार केवल धुआं फेक रही है. जनता के परेशानियों का काम नहीं कर रही है.

बिलासपुर में आज होने वाले ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तमाम तथ्य रखे हैं. निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट नहीं देने का कानून बदल दिया. यह तमाम चीजे दर्शाती हैं कि कुछ ना कुछ गड़बड़ी है. इसको लेकर आगे भी खुलासा करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनता को भी बताएंगे कि कैसे वोट चोरी हो रही है. इसके बाद कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी.

वहीं यूनिफाइड कमांड की बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इसमें बीजेपी राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है. इस मामले में ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है, पर काम कैसे हो रहा है, इस बात की पारदर्शिता रहनी चाहिए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *