अज्ञात लोगों ने देर रात्रि मदन मित्तल के घर पर घुसकर की डकैती एवं हत्या की वारदात-
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिले के लैलूंगा शहर में बीती रात्रि लैलूंगा शहर के नगर पंचायत के एल्डरमैन एवं कांग्रेस नेता मदन मित्तल तथा उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी, तथा मदन मित्तल के घर घुसे लोगों ने निर्ममता पूर्वक हत्या करने हत्या के साथ ही पति पत्नी को करंट लगाकर मारा,ऐसा सूत्र बता रहे है,जिस पर मृतकों का शरीर काला पड़ गया है, तथा लैलूंगा शहर में बीती रात्रि हुई इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है, तथा 23 सितंबर की सुबह से ही पूरा लैलूंगा शहर बंद है, एवं लैलूंगा शहर वासियों ने ऐलान कर दिया है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक अनिश्चितकाल के लिए पूरा लैलूंगा शहर बंद रहेगा एवं घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, तथा रायगढ़ से डाग स्क्वाड को भेजा गया है, विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा नगर पंचायत के एल्डरमैन मदन मित्तल उम्र करीब 52 वर्ष एवं उनकी धर्मपत्नी अंजू मित्तल उम्र करीब 45 वर्ष 22 सितंबर की रात्रि अपने घर के नीचे हिस्से पर सोए हुए थे, एवं उनके पुत्र रोहित उनकी धर्मपत्नी तथा दो बच्चे घर के ऊपर वाले मंजिल में सोए हुए थे
तभी अचानक रात्रि करीब 12:00 से 3:00 के बीच अज्ञात लोग उनके घर में प्रवेश किए तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने मदन मित्तल एवं अंजू मित्तल को वहां सोया देख उन्हें करंट लाकर हत्या की,तथा उसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया किंतु डकैती की घटना में अज्ञात डकैतों द्वारा क्या ले जाया गया है यह जानकारी एवं खुलासा अभी नहीं हुआ है, एवं घटना की जानकारी 23 सितंबर की सुबह करीब 8:00 बजे मदन मित्तल के सुपुत्र रोहित जब ऊपर मंजिल से नीचे आए तो उन्हें लगी, तब उन्होंने स्थिति देखकर बाहर लोगों को आवाज मारी तथा कुछ लोग जब उनके घर के अंदर आए तब पता चला की डकैती की एवं हत्या की इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया है, तब इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई एवं पुलिस विभाग के आला- अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई तथा बताया जाता है कि मदन मित्तल लैलूंगा शहर में कांग्रेस के एक तेजतर्रार नेता के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते थे, एवं वर्तमान में नवरात्रि महोत्सव को लेकर भी वे दुर्गा पूजन की तैयारियों में जुटे हुए थे, तथा कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ सहित विभिन्न दायित्व में भी वे सक्रिय रूप से शामिल थे तथा लैलूंगा में हुई इस हृदय विदारक घटना से जहां पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोग सदमे में है तो वही अग्रवाल समाज ने भी इस घटना की निंदा व्यक्त करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, तथा सभी लोगों ने इस घटना की निंदा की है, उल्लेखित हो कि लैलूंगा की यह विदारक घटना है तथा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है एवं रायगढ़ पुलिस के लिए भी यह मामला चुनोती भरा है, अब देखना है कि पुलिस कितनी जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर पाती है