रुपाली गांगुली ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बिजलियां गिराई

टीवी के चर्चित सीरियल ‘अनुपमा’ में अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली रुपाली गांगुली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आए दिन रुपाली गांगुली ख़बरों में छाई रहती है वही रुपाली गांगुली अपने नए फोटोशूट के चलते छाई रहती है।  नए फोटोशूट में रुपाली गांगुली गुलाबी सूट से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी हालिया फोटोज लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं।

रुपाली गांगुली ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बिजलियां गिराई हैं। उन्होंने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखकर प्रशंसक दीवाने हो रहे हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली ‘दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स’ नाइट में पहुंची थीं तथा इसके चलते उन्होंने पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था।

 

 

रुपाली गांगुली ने अब इस सूट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखकर उनके प्रशंसक अपने होश खो रहे हैं तथा रुपाली गांगुली की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक प्रशंसक तो यह भी कह दिया कि पिंक कलर उन्हीं के लिए बना है। आपको बता दें कि रुपाली गांगुली ने इस बार एक नहीं बल्कि दो-दो दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड अपने नाम किया है तथा इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। रुपाली गांगुली को इस वर्ष टेलीविज़न जगत की मोस्ट वर्सटाइल एक्ट्रेस एवं टेलीविजन की दुनिया की मोस्ट प्रोमिसिंग एक्ट्रेस के रूप में सम्मान दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *