सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का हुवा रुद्राभिषेक

बलौदाबाजार नगर के दशहरा मैदान स्थित शनि मंदिर प्रांगण में आज श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक, किया गया।
बिदित हो कि पुरूषोत्तम मास की वजह से इस बार दो मास का श्रावण मास में 8 सोमवार पड़ा जिसके कारण मंदिर प्रांगण में तथा आसपास के श्रद्धालुओं ने खूब लगन के साथ पार्थिव शिवलिंग के निर्माण में उत्साह के साथ भाग लिया औऱ बहुत ही आसानी से लक्ष्य से कहि अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हो सका मंदिर के पुजारी ने भी मंदिर समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पार्थिव शिवलिंग को विशेष आकृति देने व सजावट में रूचि दिखाई। आज सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सबसे पहले गणेश जी का पूजन कर ,नवग्रह, षोडष मातृका,घृतमातृका, कलश पूजन कर प्रारम्भ किया गया। मंदिर में पूजन के साथ प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था रखी गई थी। मोहन साहू,माखन लाल वर्मा,अजय अग्रवाल, लखेस साहू,राजेन्द्र सोनी, आदिसदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *