वादियों में झूमती दिखी रुबीना दिलैक, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

टेलीविज़न जगत की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक इन दिनों अपने गांव में खुशी के पल जीती दिखाई दे रही हैं. रुबीना दिलैक गांव में ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिसे देख प्रशंसक भी उनके दीवाने हुए फिरते हैं. फूलों के बीच रुबीना का गुलाबी निखार खिला-खिला दिखाई दे रहा है.

वही ‘बिग बॉस 14’ में में कई बार रुबीना अपने गांव का जिक्र कर चुकी हैं, साथ-साथ वह अपने बचपन की यादें ताजा करती भी दिखाई देती थीं. ऐसे में नई फोटोज में आप रुबीना के विलेज लाइफ की खूबसूरत झलकियां देख सकते हैं. वही बात करें रुबीना के लुक की तो अभिनेत्री कैसुअल ड्रेस में खूबसूरत पोसेस देती नजर आ रहीं हैं.

वही एक दूसरी खबर में रुबीना दिलैक के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर आई है. बहुत वक़्त से अटकलें थीं कि रुबीना दिलैक खतरों के खिलाड़ी 12 का भाग होंगी. अब इन चर्चाओं पर विराम लग चुका है. क्योंकि रोहित शेट्टी के शो में रुबीना दिलैक की एंट्री कंफर्म हो चुकी है. जी हां, रुबीना प्रशंसकों के लिए ये बहुत बड़ी खुशखबरी है. वे अपनी चहेती अभिनेत्री एवं बॉस लेडी को अब खतरों के खेलते हुए देखेंगे. रुबीना ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बोला- मैंने अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना किया है जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया है. मैं खतरों के खिलाड़ी का भाग बनने के लिए बहुत प्रेरित और उत्साहित हूं. मैं रोहित शेट्टी सर की गाइडेंस को लेकर कॉन्फिडेंट हूं. मैंने जो स्वयं के लिए सेट किया है मैं उसे अचीव कर पाऊंगी. मेरे सभी प्रशंसकों को प्यार और मैं चाहती हूं प्रशंसक मेरी इस नई कोशिश को सपोर्ट करें.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *