‘बार्बी गर्ल’ बनीं रुबीना दिलैक, तस्वीरों ने इंटरनेट पर किया कब्जा

देश के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को इम्प्रेस करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती हैं. वह अक्सर अपने फोटोशूट की झलक प्रशंसकों को दिखाती रहती हैं. अब उन्होंने अपनी कुछ नई फोटोज साझा की हैं जिसमें उनका अवतार लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. उनकी तस्वीरों पर प्रशंसक खूब प्यार बरसा रहे हैं.

वही तस्वीरों में देखा जा सकता है रुबीना छोटे से ऑउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बार्बी गर्ल का लुक कैरी किया है. उन्होंने बार्बी स्टाइल में अपने बालों को सेट किया है. रुबीना ने कैमरे के सामने अलग-अलग अवतार में तस्वीरें क्लिक करवाई हैं जिसे प्रशंसक खूब लाइक कर रहे हैं.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर रुबीना ने अपनी इन लेटेस्ट फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं अपने बार्बी दुनिया में. रुबीना की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, मेरी बार्बी डॉल. दूसरे ने कमेंट किया, क्या लिखूं कुछ समझ नहीं आ रहा है. किसी ने कमेंट किया, ये अभी तक का सबसे बेस्ट लुक है. वही बात यदि रुबीना के वर्क फ्रंट की करें तो रुबीना बीते कुछ वक़्त से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. वह बहुत जल्द ‘अर्ध’ फिल्म में दिखाई देगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *