रुबीना दिलैक ने ब्लू कलर की ड्रेस में दिखाए कातिलाना पोंज

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ऑन स्क्रीन पावरफुल रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। रुबीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड एंड हॉट फोटोज से जलवे बिखेरती रहती हैं, जिनपर फैंस भी जमकर अपना प्यार लूटाते रहते हैं। अब मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

छोटे पर्दे की बड़े एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री रुबीना ने ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी खड़े होकर तो कभी स्टूल पर बैठकर पोज देते हुए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रूबीना दिलैक ने कैप्शन लिखा, वो एक एंजेल स्किन में एक चिंगरी है।

खुद को बताया चिंगरी

रूबीना की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 70 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर में तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, रूबीना जी आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, देखों छोटी बहु से…., जबकि एक अन्य यूजर लिखा, आपको खतरों के खिलाड़ी में देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *