इंटरनेट पर फिर छाई रुबिना दिलैक, लुक देख फैंस हुए फ़िदा

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। रुबीना बिग बॉस 14 (Bigg Boss) की विजेता भी रह चुकी हैं। रुबीना दिलैक शीघ्र ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। टेलीविज़न से बॉलीवुड तक का सफर जल्द ही तय करने जा रही हैं।

रुबीना दिलैक की फिल्म अर्ध 10 जून को रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच रुबीना खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म अर्ध में रुबिना दिलैक के साथ राजपाल यादव दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलऱ रिलीज किया गया है। वही हाल ही में रुबीना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई फोटोज साझा की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

प्रिटेंट ब्लू ड्रेस पहने उस पर सिल्वर ज्वैलरी कैरी करतीं रुबीना दिलैक बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए रुबीना इन दिनों कैपटाउन में शो के एपिसोड शूट कर रही हैं। वही हाल ही में रुबीना दिलैक ने रोहित शेट्टी संग वीडियो शेयर किया था जिसमे उन्हें स्टाइल में वॉक करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह स्वैग के साथ रियेलिटी शो का आरम्भ करती दिखाई दे रही हैं। इस रील वीडियो में रुबीना शो के होस्ट और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के साथ वॉक करती दिखाई दे रही हैं तथा उनका यह अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *