उप स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं का किया गया रूटीन चेकअप

किरन्दुल-छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय अस्पतालों में प्रत्येक महीने के 09 तारीख को गर्भवती माताओं के जांच किया जाता है।जिसमें सभी प्रकार के खून जांच,पेट जांच एवम अन्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाई दी जाती है। जिससे माँ और बच्चे स्वस्थ रहें।जिसके तहत शनिवार को किरन्दुल बंगाली कैम्प उपस्वास्थ्य केंद्र में 10 महिलाओं का जांच कर दवाई दी गई। डॉ शुभम पाण्डेय ने बताया कि संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। सरकार द्वारा एक योजना के तहत शासकीय संस्था के प्रसव करने से हितग्राहियों को शासन के द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।जिससे मां बच्चे का देखभाल अच्छे ढंग से किया जा सके।इस दौरान डॉ नीरज कुमार साहू,स्टाफ नर्स संगीता राकेश लाल,स्वीपन दास,विद्या रात्रे, मनोहर नेताम,सरोज यादव,डी विश्वास उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *