रोटरी क्लब आफ क्वींस बिलासपुर ने किया बसंत पंचमी के मौके पर गर्म भोजन का वितरण

कोविड-19 महामारी में भी रोटरी क्लब आफ क्वींस ने पेश की थी सेवा की मिसाल

संस्था की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी/ सदस्य सक्रियता के साथ कर रहे कार्य

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर शहर में सेवा कार्यों में सदैव दशकों से अग्रणी रहने वाली संस्था रोटरी क्लब आफ क्वींस बिलासपुर ने बसंत पंचमी के मौके पर सेवा कार्यों की श्रृंखला को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर के रेलवे स्टेशन परिसर पर जाकर जरूरतमंद लोगों को गर्म भोजन का वितरण किया, तथा इस दौरान जहां रोटरी क्लब आफ क्वीन बिलासपुर के पदाधिकारी/ सदस्यों ने सभी जरूरतमंद लोगों का हाल-चाल भी जाना तो उन्हें विभिन्न प्रकार से सहायता भी करी

साथ ही रोटरी क्लब आफ क्वींस बिलासपुर ने बसंत पंचमी के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए एक पुनीत दिवस है,कि ज्ञान की दायिनी वीणावादिनी मां शारदे सरस्वती की आराधना का आज पुनीत पर्व है, वही अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष भावना चोपड़ा ने भी इस अवसर पर बताया कि रोटरी क्लब आफ क्वींस बिलासपुर द्वारा निरंतर पिछले कोरोना महामारी के दौरान भी सेवा के कार्यों को गति देते हुए जरूरतमंद लोगों को सहायता ए पहुंचाई गई, हैं साथ ही संस्था द्वारा नवरात्रि पर्व पर भी डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, एवं क्लब के सदस्य सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी होकर अपना योगदान दे रहे हैं, एवं संस्था का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सेवा के काम एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है तथा कोविड-19 काल मे भी जरूरतमंदों को इस संस्था द्वारा जहां सुखी राशन सामग्री एवं भोजन समय- समय पर उपलब्ध करवाया गया, तो वही प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों के लोगों को भी फोन के माध्यम से स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकतानुसार जानकारियां भी उपलब्ध करवाई गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *