पत्नी के बर्थडे पर रोमांटिक हुए रोनित रॉय, लिप लॉप करते हुए कपल की कोजी तस्वीरें

छोटे और बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता रोनित रॉय अपनी पत्नी नीलम सिंह का जन्मदिन मना रहे हैं। नीलम सिंह का जन्मदिन 11 नवंबर को होता है। ऐसे में नीलम सिंह ने गुरूवार को पत्नी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी नीलम सिंह के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर की हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने नीलम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। रोनित रॉय सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। रोनित रॉय अपनी पत्नी नीलम सिंह के साथ भी अक्सर तस्वीरें शेयर करते हुए। अब दिग्गज अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीलम सिंह के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

एक तस्वीर में रोनित रॉय और नीलम सिंह एक दूसरे को लिप लॉप करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में रोनित रॉय पत्नी नीलम के हाथों पर किस करते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में यह दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों में रोनित रॉय और नीलम सिंह ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। तस्वीरों में इन दोनों को रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहे हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोनित रॉय पत्नी नीलम के लिए प्यारभरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।’ सोशल मीडिया पर रोनित रॉय की पत्नी के साथ रोमांटिक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। दिग्गज अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *