रायपुर- रायपुर रेल मंडल के आर. व्ही. एच – मंदिरहसौद स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 10(आर. व्ही. एच – मंदिरहसौद के मध्य अप लाईन किमी. 09/21 – 23) जोरा गेट पर रेलवे के आवश्यक एवं विशेष मरम्मत का कार्य दिनांक 07.07.2023 को रात्रि 22:00 बजे से दिनांक 08.07.2023 को सुबह 08:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं। रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।