सड़क मंत्री रहे नितिन ने दिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर, 7 जून को जैजैपुर में उमड़ा भाजपा का जनसैलाब, मौका था संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन का

सक्ति- विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले में सक्रिय हो गई है, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की नियुक्ति के बाद से जहां जिले के 14 मंडलों में संगठन का काम तेजी से विस्तारित हुआ है,तो वहीं प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का संपादन भी तेजी से हो रहा है, इसी श्रृंखला में 7 जून को बिहार सरकार के पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री रहे नितिन नवीन अपने प्रवास पर जिले के विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर पहुंचे,तथा संयुक्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मेलन में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ राज्य सह प्रभारी नितिन नवीन ने सर्वप्रथम विधानसभा स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया उसके पश्चात उन्होंने मोर्चा/ प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी मैं नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी ने यहां देश के उन गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया है साथ ही हमारी माताओ/ बहनों की समस्या को देखते हुए 10 करोड़ परिवारो को उज्जवला योजना से गैस दिया गया, उसी प्रकार केंद्र सरकार ने 5 लाख तक के इलाज को निशुल्क किया आयुष्मान भारत योजना के 1,7 करोड़ लाभार्थी है, उससे पूर्व मोदी जी ने माता बहनों के लिए शौचालय योजना भी दिया है साथ ही घर घर पानी पहुंचाने का काम कर रहे है किसान सम्मान निधि के रूप में नरेंद्र मोदी जी किसानों के लिए 6000 की किसान सहायता राशि प्रतिवर्ष दे रहे हैं साथ ही उनके द्वारा कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन दिया 5 किलो मुफ्त अनाज लगातार कोरोना काल से दिया जा रहा हैं नरेंद्र मोदी जी ने देश में सभी लोगो के हित के लिए कार्य किया है ऐसे हमारे नरेंद्र मोदी जी जो अपने देश के लिए घंटों काम करते हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भी पार्टी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें साथ ही कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की सरकार है लेकिन यह छत्तीसगढ़ मे ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है जिसने गरीबों का आशियाना छीन लिया यहां छत्तीसगढ़ में हर जगह घोटाला ही घोटाला है इस प्रदेश की सरकार ने गरीबों का खून चूसने का कार्य किया है

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धान पर किसान भाइयों को 52000 करोड़ केंद्र सरकार ने दिया एवं मात्र 11000 करोड राज्य सरकार ने दिया है और राज्य की सरकार वाहवाही लूट रही है, छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है, ऐसे सरकार को सत्ता से उतारकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ महतारी का कर्ज उतारना है

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले ने भी संबोधित किया इस सम्मेलन में शक्ति जिला प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगले,पूर्व सांसद कमला पाटले, विधायक सौरभ सिह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, गिरधर गुप्ता,विद्या सिदार, पूर्व विधायक खिलावन साहू,विधानसभा प्रभारी विकास केडिया,विवेक रंजन सिंहा, गोपी सिंह ठाकुर जिले के उपाध्यक्ष गण जिला के महामंत्री मिडियाप्रभारी,सहप्रभारिगण,आई टी सेल,सोशल मिडिया सहित सभी 7 मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष ऑन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *