सारंगढ़ के राजेश कुमार एवं दुर्गा की मेधावी बिटिया है रितिका
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवीन सारंगढ़ जिले के सारंगढ़ शहर निवासी प्रतिष्ठित नागरिक राजेश कुमार एवं श्रीमती दुर्गा की मेधावी बिटिया सुश्री रितिका का चयन सीजी पीएमटी में हुआ है,एवम रितिका वह एमबीबीएस की पढ़ाई रायपुर के रिम्स में करेंगी तथा उनकी उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, सहपाठियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है
तो वही रितिका ने भी अपनी इस उपलब्धि पर सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, साथ ही रितिका प्रारंभ से ही मेधावी है, तथा वे डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहती हैं, उनकी इस उपलब्धि पर शक्ति शहर में उनके ननिहाल मेसर्स- कृपाराम झब्बूराम फर्म के संचालक राधेश्याम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल राधेय ट्रेडर्स, सुनीता अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास सिंघल विक्की,कन्हैया गोयल सहित सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

तथा सारंगढ़ शहर के अग्रवाल समाज के गौरव के रूप में रितिका की इस उपलब्धि को देखा जा रहा है, वही रितिका के माता-पिता भी उनकी इस सफलता से बेहद उत्साहित हैं, तथा उनके पिता राजेश एवं माता दुर्गा ने कहा है कि उनकी बिटिया शुरू से ही चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करना चाहती थी, तथा उन्होंने इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते हुए यह सफलता अर्जित की है