फुकरे’ में भोली पंजाबन बन धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इन दिनों अपनी बोल्डनेस के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। रिचा ने हाल ही वेट लॉस किया है। जिसके बाद उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो इंटनेट की गर्मी बढ़ा रहा हैं। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। रिचा के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है।
रिचा चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटोशूट की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में रिचा ब्लैक कलर की शिमरी रिवीलिंग गाउन पहने हुए दिख रही हैं। उनकी यह ड्रेस काफी ज्यादा डीपनेक है, जो उनके पूरे क्लीवेज को रिवील कर रही है। इसके साथ ही ड्रेस में हाई थाई स्लिट भी दिया हुआ है।
इस ब्लैक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी मेकअप अप्लाइ किया है। जो उनकी हॉटनेस को और बढ़ा रहा है। फोटोशूट में एक्ट्रेस चेयर पर बैठकर कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दे रही हैं और उनकी हर अदा कातिलाना है। रिचा का यह ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है और उनकी फिट व टोंड बॉडी हेल्थ गोल देते हुए नजर आ रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
पोस्ट को शेयर करते हुए रिचा ने कैप्शन में लिखा, “मुझे फोटो शूट करना अच्छा लगता है जहां फोटोग्राफर और मेरी दोस्ती हो जाए, आम तौर पर विश्वदृष्टि, संगीत, कला के लिए प्यार … इस फोटोशूट को करवाते हुए ऐसा लगा रहा था जैसे मैं कोई केरेक्टर प्ले कर रही हूं। उन फिल्मों से अलग जो मैं करती हूं… लेकिन फिर भी दिलचस्प है… हमने कुछ बहुत ही डिस्टर्बिया फील स्टिल्स भी किए जो बाद में पोस्ट किए जाएंगे।”
रिचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘फुकरे 3’ में भोली पंजाबन के रूप में एक बार फिर नजर आएंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ में देखा गया था।