किरन्दुल-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को ग्राम में ही उपलब्ध कराने तथा इसके संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में 14 मार्च से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।जिसके तहत बुधवार को ग्राम पंचायत गुमियापाल में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव दयालु नायक,पटवारी अजय, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग,महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक उषा मालवीय,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सोनबती निषाद, रानी राव सुनिता, सुंदरी,आशा अंधारी ने उपस्थित ग्रामीणों को सभी विभाग की योजनाओं को उनके समक्ष रखा एवं शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने हेतु कहा।
