किरन्दुल-एनएमडीसी किरंदुल परियोजना से सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया।सेवानिवृत्त कर्मचारियों का देशभक्ति देखते ही लोगो का भी जोश बढ़ने लगा। नगर वासियों ने भी भारत माता का जय जय कार करने लगे। यात्रा को सफल बनाने में डीआर यादव,एसआर कश्यप, रमेश देशमुख ,जफर अली, एस आर बारले,एस के त्रिपाठी ,आर के वर्मा,बसंती बाई ,देवासीर साहू,विभा सिंह,वी एस राठौर ,गड़ेकर , जगदीश कोमरे,अजहर लाल सिन्हा, अमृतलाल साहू उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृति क्रीड़ा मंडल किरंदुल के अध्यक्ष लोकनाथ ने प्रमुख भूमिका निभाई।
