लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जमुना प्रसाद सोनी (81 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया

निधन-जमुना प्रसाद सोनी

सक्ती-लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जमुना प्रसाद सोनी (81 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया, 31 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ। स्व जमुना प्रसाद सोनी सक्ती नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, श्याम स्टूडियो के संचालक श्याम सोनी व पूर्व पार्षद संतोष सोनी लाला के चाचा थे। अपने पीछे पत्नी सरिता सोनी, पुत्र मनीष सोनी (मीडिया कर्मी), पुत्री ममता सराफ, अपर्णा सोनी, मंजूषा को छोड़ गये हैं। वे नेहा सोनी व हरीश सराफ के ससुर थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *