रद्द की गई सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस को रिस्टोर करते हुये इस गाड़ी का परिचालन सांतरागाछी से 09 दिसम्बर एवं पुणे से 11 दिसम्बर,2023 किया जाएगा

रायपुर:– अधोसंरचना विकास हेतु नागपुर रेल मंडल के एवं कलमना रेलवे स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत कन्हान रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 02 दिसम्बर,2023 से 14 दिसम्बर, 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के लिए कुछ गाड़ियो को रद्द किए जाने की सूचना प्रसारित की गई थी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुये इसका परिचालन सांतरागाछी से 09 दिसम्बर एवं पुणे से 11 दिसम्बर, 2023 किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *