भाजपा नेत्री प्रियदर्शनी दिव्य के सरसीवां स्थित निवास में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए जांजगीर सांसद अजगळे, जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल एवं जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा
सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री करा रहे अपनी मधुर वाणी से कथा का रसपान
सरसीवां के प्रतिष्ठित दिव्य परिवार द्वारा वृहद रूप से किया जा रहा है श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
सक्ति– भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ की जिला सह संयोजक एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य प्रियदर्शिनी दिव्य द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पति तथा जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी स्वर्गीय रामानंद दिव्य की पुण्य स्मृति में बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के सरसींवा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है, तथा इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य सिलयारी निवासी पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री अपनी अमृतमय मधुर वाणी से भक्तों को कथा का रसपान करा रहे हैं, तो वही कथा स्थल पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन कथा का रसपान कर रहे हैं

एवं आयोजक दिव्य परिवार द्वारा भी श्रीमद् भागवत कथा के इस आयोजन में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की झांकियां तथा भजन कीर्तन के कार्यक्रम कराए जा रहे हैं,इस आयोजन में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले एवं जांजगीर चांपा विधायक तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर दिव्य परिवार के इस आयोजन में ने व्यास की पूजा- अर्चना कर भागवताचार्य पण्डित नरेंद्र नयन शास्त्री से आशीर्वाद लिया एवं कथा श्रवण किया

तथा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने सांसद अजगळे के साथ जांजगीर चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव चन्द्रा, जिला भाजपा मंत्री धीरेंद्र नाथ योगी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जांजगीर संतोषी सिंह, जिला भाजपा महामंत्री बलौदाबाजार सुभाष जलान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सरसींवा झाड़ू साहू, रामचरण पटेल (निवासी फर्सवानी सारंगढ़) सीताराम पटेल(निवासी बैगिनडीह सारंगढ़), मण्डल अध्यक्ष भटगांव झाड़ू चंद्रा, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पामगढ़ गंगाराम टण्डन , रेवती चन्द्रा , समाजसेवी शिवरात्रि केशरवानी ने भी व्यास जी का पूजा अर्चना कर भागवताचार्य जी से आशीर्वाद ग्रहण किया,तथा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने प्रियदर्शिनी दिव्य को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया

उल्लेखित हो की सरसीवां के प्रतिष्ठित दिव्य परिवार के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं, तथा प्रियदर्शिनी दिव्य द्वारा भी आगंतुक सभी भक्तजनों का दिव्य परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है, तथा कथावाचक पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री भी विस्तार पूर्वक श्रीमद् भागवत कथा के समस्त प्रसंगों पर जानकारी दे रहे हैं, तथा पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री जो कि चाय वाले एवं चावल वाले बाबा के नाम से भी पूरे प्रदेश सहित देश में मशहूर है, तथा लोग इनका आशीर्वाद प्राप्त करने एवं इनसे मिलने के लिए भी प्रतिदिन सपरिवार पहुंच रहे हैं