22 साल की उम्र में Reem Sheikh ने की फैमिली प्लानिंग, कहा- ‘मेरी लव लाइफ अब काम नहीं कर रही’

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख  ने 22 साल की उम्र में फैमिली प्लानिंग शुरू कर दिया है. शादी से लेकर बच्चों तक की सारी प्लानिंग एक्ट्रेस नेे कर ली है. रीम शेख (Reem Sheikh) ने कई टीवी शोज में काम किया है, वहीं, उनके निजी जिंदगी की बात करें तो वो 30 साल की उम्र से पहले शादी करने वाली है. हाल ही में अपने इंटरव्यू में अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो 30-35 या कुछ भी उम्र में शादी करते हैं

रीम शेख (Reem Sheikh) ने आगे कहा- मुझे 30 साल की उम्र से पहले शादी करनी होगी. मुझे मेरा परिवार चाहिए. मैं शादी करना चाहता हूँ. मैं प्यार करना चाहता हूँ यह मेरी योजना है. मैं जानता हूं कि यह सब होगा और यह बहुत ठोस होगा.’ यही कारण है कि मेरी लव लाइफ अभी काम नहीं कर रही है.’ मैं जो कुछ भी चाहता हूं, भगवान ने मेरे लिए सोचा है. जब ऐसा होगा तो आप समझ जायेंगे कि इसी वजह से लोगों के साथ मेरे रिश्ते सफल नहीं रहे हैं.

हाल ही में लाफ्टर चैलेंज के सेट पर रीम शेख के साथ हादसा हो गया था. एक्ट्रेस के चेहरे पर गर्म तेल छिड़का गया था. जिससे उसका चेहरा झुलस गया. इस बारे में बात करते हुए रीम ने कहा कि वह एक बुरे हादसे से बच गईं.

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रीम शेख (Reem Sheikh) ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, तुझसे है राब्ता, फना जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. रीम ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी हमेशा प्रभावित किया है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *