बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रवीना टंडन आजकल ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली रवीना आज अपनी लाइफ में सैटल हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी राशा थडानी की एक झलक दिखाई जिसके बाद, रवीना का लाडली नेशनल क्रश बन गई हैं।
रवीना टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो बेटी राशा थडानी के साथ नजर आ रही हैं। 17 साल की राशा खूबसूरती और बोल्डनेस में अपनी मां को भी टक्कर दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए रवीना टंडन ने लिखा- तब और अब, हम एक दूसरे के साथ हमेशा क्रेजी नजर आते हैं। इसके साथ ही रवीना ने कुछ मिरर सेल्फी भी पोस्ट की जोकि सतपुड़ा के टाइगर रिजर्व की थी।
रवीना की बेटी राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनके फॉलोअर्स की संख्या दो लाख के पार हो गई है। रवीना और राशा को अकसर साथ पोज देते देखा जा सकता है।