बिलासपुर। कोनी क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि तीन साल पहले युवक ने उससे दोस्ती की। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। बाद में वह युवती को मिलने के लिए धमकाने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोनी क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि धूमा में रहने वाले राघवेंद्र पटेल(26) का उनके गांव में आना-जाना था। इसी दौरान युवक ने नाबालिग से दोस्ती कर ली। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह आए दिन उससे मिलने गांव आता था। बाद में युवती ने उससे नाता तोड़ लिया।
इस पर युवक उसे मिलने के लिए बुलाने लगा। मना करने पर वह युवती को धमकियां देता था। इससे परेशान होकर युवती ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन के साथ कोनी थाने में घटना की शिकायत की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है।