Ranveer Singh ने शेयर की पसीने से लथपथ शर्टलेस तस्वीर

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह हमेशा ही अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। रणवीर का हर लुक हर तस्वीर देखते ही देखते जंगल में लगी आग की तरह वायरल हो जाती है। वहीं फैंस उनके हर स्टाइल पर अपना दिल हार बैठते हैं। वहीं बिग स्क्रीन के बाद अब रणवीर अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आज रात से रणवीर का क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ शुरू हो रहा है। इस शो को रणवीर ही होस्ट करेंगे। वहीं शो का शुरू होने से पहले ही रणवीर की एक तस्वीरें सुर्खियों में आ गई है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा ​दी है। वहीं इस फोटो के साथ कुछ सवाल भी चर्चा में बनें हैं। यहां देखें तस्वीर…

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह पूरी तरह से पसीने में भीगे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के में उन्होंने ​सिर्फ एक टॉवेल लपेट हुआ है। वहीं फोटो के साथ रणवीर ने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि ये पसीना क्यों आ रहा है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ‘रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं? इसके ऑप्शन ये रहे.. (ए) वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं। (बी) उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है। (सी) उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। (डी) वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं।’
एक्टर की इस तस्वीर को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर खूब मजे ले रहे हैं। वहीं इस पर आर माधवन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लेह, ”पोस्ट शावर सेल्फी” का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई??’ वहीं मनीष पॉल ने कमेंट किया, ‘मैं नहीं खेल रहा।’ सिद्धांत कपूर ने कमेंट किया, ‘या फिर ऑप्शन ई, माइकल जैक्सन की तरह पूरी रात डांस किया है।’ वहीं पूजा हेगड़ने ने कमेंट में लिखा, ‘टॉवेल गिर रहा है।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *