रणवीर सिंह ने सरेआम कर दिया कपिल देव को ‘Kiss’, वीडियो देख अब लोग पूछ रहे हैं ऐसे ऐसे सवाल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 83, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले सेलेब्स और मीडिया के लिए इसकी स्क्रिनिंग रखी गई। इस मौके पर 83 वर्ल्ड कप के हीरो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी आए थे। जिन्हें कैप्चर करने के लिए पैपराजी के कैमरे बेताब हो गए। अब एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसके कारण रणबीर और कपिल देव जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं।
वायरल हो रहीं ये तस्वीरें
ये तस्वीर उस वक्त क्लिक की गई है जब दोनों एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। लोगों को ऐसा लगा कि मानों दोनों किस कर रहे हो। एक बार तो तस्वीर देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। फैंस इस पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोग रणवीर सिंह से पूछ रहे हैं कि ये ‘क्या हो रहा है…’

लोग कर रहे ट्रोल
बता दें कि फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे रणवीर सिंह को 83 के ट्रेलर से ही उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला था। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं रणवीर और टीम अपने इस स्पोर्ट्स ड्रामा को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुधवार को एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें कई बी-टाउन सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। रेड कार्पेट पर रणवीर और दीपिका का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *