पत्रकार संघ शक्ति के अध्यक्ष चुने गए रमेश अग्रवाल

शक्ति- पत्रकार संघ शक्ति के निर्धारित वार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 दिसंबर को शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित गुंजन एजुकेशन सेंटर परिसर में पत्रकार संघ शक्ति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए सत्र के लिए विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया के माध्यम से रमेश अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया तथा इस अवसर पर पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे, तथा अध्यक्ष चुने जाने पर रमेश अग्रवाल को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं एवम बधाई दी, तो वही अध्यक्ष चुने जाने पर रमेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार संघ शक्ति के सभी सदस्यों के साथ वे मिलजुल कर कार्य करेंगे एवं संघ के हित में सदैव संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में वे प्रयास करेंगे, तथा पत्रकार संघ के सदस्यता विस्तार एवं नवीन जिला मुख्यालय के अनुसार संघ को मजबूत बनाएंगे, उल्लेखित हो कि रमेश अग्रवाल वर्तमान में दैनिक इस्पात टाइम्स के शक्ति के संवाददाता हैं, तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रियता के साथ वर्षो से काम कर रहे हैं, एवं रमेश अग्रवाल के अनुसार वे शासन से ही पत्रकारों के हित में निरंतर प्रयास करेंगे, तथा पूर्व में रमेश अग्रवाल गल्ला किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर चुके हैं
 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *