बच्चों को बांटी स्कूली सामग्री तो वही गौ माता की भी करी सेवा-
सक्ती- नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति शक्ति के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने 25 नवंबर को अपना जन्मदिन शक्ति विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी अंचल के किनारे बसे ग्राम रैनखोल में स्कूली बच्चों के बीच मनाया
इस दौरान रामअवतार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध ऋषभ तीर्थ स्थित दमाऊ धारा मंदिर के राम जानकी मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की, तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन की मंगल कामना करते हुए क्षेत्र की भी समृद्धि की मंगल कामना की, तथा रामअवतार अग्रवाल ने ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा में बंदरों एवं गौ माता को भी फल तथा केले खिलाए, इसके पश्चात रामअवतार अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ रैनखोल स्थित विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों एवं सरपंच तथा गांव के वरिष्ठ जनों के साथ स्कूली बच्चों से मुलाकात की, तथा उन्हें स्कूली सामग्री पेन, कॉपी,चॉकलेट,बिस्किट वितरित की, इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाए प्रेषित की
साथ ही इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने भी कहा कि आज जो स्नेह बच्चों एवं मेरे सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जनों ने दिया है, मैं इसे कभी भुला नहीं सकता एवं इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू, अधिवक्ता चितरंजन सिंह पटेल, पूर्व भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी, नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया एवं युवा नेता तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच जांजगीर-चांपा जिला इकाई के महामंत्री चिराग अग्रवाल लल्ली प्रमुख रूप से उपस्थित थे
तथा इस अवसर पर रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि वे अपना जन्मदिन का कार्यक्रम ग्रामीण बच्चों के बीच मना रहे हैं, तथा उन्होंने सदैव सादगी के साथ अपने जन्मदिन को मनाया है, एवं आज का दिन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा, ज्ञात हो कि रामअवतार अग्रवाल नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, संभागीय अग्रवाल महासभा की शिक्षण समिति बिलासपुर के अध्यक्ष, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति शक्ति के अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन,अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के आजीवन सदस्य भी हैं, एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के पूर्व में जिला अध्यक्ष पद का भी निर्वहन कर चुके हैं, साथ ही शक्ति शहर में दशकों पूर्व लायंस क्लब के भी प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं, एवं वर्तमान में वह जनकल्याण के कार्यों तथा समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी होकर अपना योगदान देते हैं, तथा शक्ति शहर की प्रतिष्ठित रामअवतार ट्रेडर्स स्टेशन रोड शक्ति के संचालक भी हैं
