रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन के निधन पर जताया शोक

रायपुर। छग विस स्पीकर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन पर शोक जताया है। राजेश्वरी बेन फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

वे फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थी। कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के दौरे पर थे। वे अहमदाबाद में थे। उन्हें बनासकांठा जिले के देवदार में बनास डेयरी में जाना था। उन्हें गांधीनगर की नेशनल डेफेंस यूनिवर्सिटी में भी जाना था, लेकिन बहन के देहांत की खबर मिलते ही वे पहले मुंबई पहुंचे और वहां से बहन का पार्थिव शरीर लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *