रामकृष्ण अस्पताल ने मृतक सफाईकर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने का किया ऐलान

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थिति रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिवरेज टैंक में सफाई करने उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अब मृतकों के परिजनों के बीच आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर रामकृष्ण अस्पताल ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुससार सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण तीनों कर्मी बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

वहीं दूसरी ओर घटना के मृतकों के परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतक सफाई कर्मियों के शवों को कचरे की तरह ले जाया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से गुस्साए परिजनों और पुलिस के बीच अस्पताल के एंट्री गेट पर झड़प भी हुई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि रात करीब 3:00 बजे तक अस्पताल परिसर में विवाद चलता रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *